अध्याय ६: छितरे लोगों की अलग बस्तियां अन्यत्र कैसे विलुप्त हो गईं?

आदिम समाज रक्त सम्बन्ध पर आधारित कबायली समूह था मगर वर्तमान समाज नस्लों के समूह में बदल चुका है। साथ ही साथ आदिम समाज खानाबदोश जातियों का बना था और वर्तमान समाज एक जगह बनी बस्तियों का समूह है। रक्त की समानता के स्थान पर क्षेत्र की समानता को एकता का सूत्र मान लेने से ही छितरे लोगों की अलग बस्तियां बाकी जगहों पर नष्ट हो गईं।

एक खास अवस्था पर पहुँचने पर आदिम समाज में नियम बना जिसे कुलीनता का नियम कहा गया, जिसके अनुसार बाहरी आदमी दल का हिस्सा बन सकता था।

श्री सीमोम के अनुसार वेल्स की ग्राम पद्धति में..१. सिमरू (दक्षिण वेल्स) में ९ पीढ़ियों तक लगातार रहने पर किसी अजनबी की सन्तति स्वयमेव कबीले का हिस्सा हो जाते।२. या फिर किसी अजनबी की सन्तति बार बार सिमरुओं में ही विवाह होने पर चौथी पीढ़ी में सिमरू हो जाते।

सवाल है भारत में ऐसा क्यों नहीं हुआ? जबकि मनु ने इसका उल्लेख (१०.६४-१०.६७) भी किया है कि यदि कोई शूद्र सात पीढ़ियों तक ब्राह्मण जाति में विवाह करे तो ब्राह्मण हो सकता है। मगर प्राचीन विधान के चातुर्वर्ण्य का नियम था कि एक शूद्र कभी भी ब्राह्मण नहीं बन सकता। और मनु इस से डिग नहीं सके। नहीं तो भारत में भी छितरा समुदाय गाँव की मुख्य धारा में घुल मिल जाता और उनकी अलग बस्तियों का अस्तित्व खत्म हो जाता।

ऐसा क्यों नहीं हुआ? इसका उत्तर यही है कि छुआछूत नाम के एक नए तत्व के आ जाने का परिणाम हुआ कि आज भारत के हर गाँव में अछूतों की अलग बस्ती है।

कोई टिप्पणी नहीं: